कौन सा फल खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:09

खून बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 फल, इनमें है भरपूर आयरन

खून बढ़ाने के लिए कई तरह के फलों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी फलों के बारे में-
 
अगर आपकी स्किन काफी पीली हो गई है और चेहरे की चमक खो गई है तो इसकी मुख्य वजह शरीर में खून की कमी हो सकती है। खून की कमी होने पर कई तरह की समस्याएं होने लग सकती हैं। इन समस्याओं में शरीर के अंगों को ठीक तरीके से ऑक्सीजन न पहुंच पाना शामिल है। ऐसे में मरीजों को हेल्दी आहार खाने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सके। आज हम आपको इस लेख में कौन सा फल खाने से खून बढ़ता है के बारे में विस्तार से बताएंगे। 
कौन सा फल खाने से खून बढ़ता है?

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए अनार, केला, संतरा जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन फलों के बारे में- 
1. अनार 

अनार का सेवन करने से शरीर में ब्लड काउंट को बढ़ाया जा सकता है। अनार आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो आपके शरीर में ब्लड काउंट को बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा अनार खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ सकता है। अगर आप शरीर में खून को बढ़ाना चाहते हैं तो अनार या फिर अनार के जूस का सेवन करें। 
2. केला

केला आयरन से भरपूर आहार होता है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही आयरन फोलिक एसिड का भी काफी अच्छा स्त्रोत है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। 
3. सेब

शरीर में खून को बढ़ाना देने के लिए सेब का सेवन करें। सेब के सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की संख्या को बढाया जा सकता है। अगर आप अपने शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना कम से कम 1 सेब छिलके के साथ खाएं। 



4. संतरा

संतरा विटामिन सी से भरपूर माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में आप खून की कमी को दूर कर सकते हैँ। अगर आप आयरन की कमी को दूर करना चाहते हैं तो नियमित रूप से 1 संतरा जरूर खाएं। 
5. आड़ू

आड़ू खाने से भी शरीर में खून के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। यह विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके सेवन से रेड ब्लड सेल्स की कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। साथ ही यह वजन कम करने, आंखों की रोशनी को बेहतर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आप इन फलों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info